लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: जानिए कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव? जानिए क्या है मतदान की प्रक्रिया

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 15:52 IST

Rajya Sabha Election : लोकसभा और राज्यसभा के बारे में आपने सुना होगा। लोकसभा का चुनाव हर पांच साल पर होता है। जिसमें मतदाता अपना कीमती वोट देकर अपना सांसद चुनते हैं। वहीं राज्यसभा में आम मतदाता वोट नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम मतदान से अलग होता है राज्यसभा चुनावराज्यसभा चुनाव में विधायक करते हैं मतदानराज्यसभा सदस्यों का छह वर्ष का होता है कार्यकाल

Rajya Sabha Election : लोकसभा और राज्यसभा के बारे में आपने सुना होगा। लोकसभा का चुनाव हर पांच साल पर होता है। जिसमें मतदाता अपना कीमती वोट देकर अपना सांसद चुनते हैं। वहीं राज्यसभा में आम मतदाता वोट नहीं करते हैं। राज्यसभा चुनाव में सांसद के लिए विधायक वोट करते हैं

खास बात यह है कि राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। मालूम हो कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसलिए हम आपको इस स्टोरी के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है और वोटिंग कौन करता है।

राज्यसभा का चुनाव कैसे होता है

राज्यसभा चुनाव अन्य चुनाव की तुलना में बहुत ही अलग होता है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। इसका मतलब यह है कि राज्यसभा सदस्यों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती। बल्कि जनता जिन्हें चुनती हैं उनके द्वारा राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव होता है।

कौन करता है मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक वोटिंग करते हैं। क्योंकि जनता सीधे तौर पर वोटिंग नहीं करती है। इसलिए इस चुनाव में जिस पार्टी के पास विधायकों की संख्या अधिक रहती है वहां की पार्टी के राज्यसभा सांसद अधिक होते हैं।

वोट कैसे करते हैं

लोकसभा चुनाव में तो जनता वोटिंग एरिया में जाकर ईवीएम के माध्यम से अपना वोट देती है। लेकिन, राज्यसभा चुनाव में न तो गुप्त मतदान होता है और न ही इसमें ईवीएम का प्रयोग होता है। इसमें चुनाव का ढांचा थोड़ा अलग होता है। उदाहरण के तौर पर समझिए, राज्यसभा चुनाव में अगर कोई उम्मीदवार है तो उसके नाम के आगे एक से लेकर 4 अंक तक नंबर लिखा होता है। इसमें मतदान करने वाले को नंबर पर चिन्ह लगाना होता है।

टॅग्स :चुनाव आयोगराज्य सभाराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है