Rajya Sabha Election 2024: हरियाणा से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट, भाजपा ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2024 18:57 IST2024-08-20T18:43:59+5:302024-08-20T18:57:41+5:30
Rajya Sabha Election 2024: भाजपा ने राज्यसभा की नौ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से और रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से होंगे प्रत्याशी।

file photo
Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। हरियाणा (HARYANA) से किरण चौधरी, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, बिहार (BIHAR) से मनन कुमार मिश्रा (MANAN KUMAR MISHRA) को टिकट दिया गया है। नौ राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा। भाजपा ने मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) से जार्ज कुरियन को, असम (ASSAM) से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को टिकट दिया है। महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा (TRIPURA) से राजीव भट्टाचार्य को टिकट दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उप-चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/0TFtIv3t9c
— BJP (@BJP4India) August 20, 2024
भाजपा ने हरियाणा से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने इस बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को भी टिकट दिया है। बिहार में दो सीट पर चुनाव हो रहा है।
हरियाणा की विधायक किरण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा सदस्य (विधायक) के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
हरियाणा की पूर्व मंत्री और तोशाम से विधायक चौधरी (69) जून में अपनी बेटी श्रुति और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गयी थीं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है।
विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है। नामांकन पत्रों की छंटनी 22 अगस्त को होगी जबकि उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो हरियाणा विधानसभा सचिवालय में तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।
