लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में सुनामी?, राज्यसभा में सीट, अभी भाजपा के उच्च सदन में 95 सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 22:16 IST

Rajya Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट अब लोकसभा में एकमात्र रिक्त सीट है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र राज्यसभा सीटों की सबसे अधिक संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है।भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में 240 सीट जीती थीं। रायबरेली और केरल की वायनाड में राहुल गांधी को जीत मिली थी।

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण ने शनिवार को नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संतूकराव हम्बर्डे को 1457 वोटों से हरा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चव्हाण को 586788 वोट मिले जबकि हम्बर्डे को 585331 वोट मिले। 26 अगस्त को मौजूदा कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण की मृत्यु के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। रवींद्र चव्हाण उनके बेटे हैं। कांग्रेस की सीटों की संख्या 99 है। महाराष्ट्र में शानदार जीत से सत्तारूढ़ गठबंधन की राज्यसभा में भी संभावनाएं बढ़ेंगी। महाराष्ट्र राज्यसभा सीटों की सबसे अधिक संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में 240 सीट जीती थीं। 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती थीं, जिसमें से दो सीटों उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड से पार्टी के नेता राहुल गांधी को जीत मिली थी। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी, जहां से शनिवार को उनकी बहन प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट अब लोकसभा में एकमात्र रिक्त सीट है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद एसके नूरुल इस्लाम का 25 सितंबर को निधन हो गया था। हालांकि, इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय में इस्लाम के खिलाफ चुनाव से संबंधित याचिका लंबित है। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी जीत ने राज्यसभा में भी बहुमत हासिल करने की उसकी उम्मीदें बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र से राज्यसभा के 19 सदस्य निर्वाचित होते हैं। फिलहाल उच्च सदन में महाराष्ट्र से भाजपा के सात सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के तीन, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के एक, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) के दो, अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के तीन, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के दो और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का एक सदस्य है।

राज्यसभा में भाजपा के 95 सांसद हैं। सहयोगी दलों को मिलाकर यह संख्या 112 हो जाती है। इसके अलावा, छह मनोनीत सदस्य हैं जो सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन करते हैं। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सबसे ज्यादा सांसद उत्तर प्रदेश से होते हैं, उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है। महाराष्ट्र से फिलहाल राज्यसभा की कोई सीट रिक्त नहीं है।

लेकिन विभिन्न अन्य राज्यों की 10 सीट रिक्त हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा भाजपा के पास जाने की संभावना है। मनोनीत सदस्यों के लिए भी चार सीट रिक्त हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 245 सदस्यीय सदन में आसानी से आधे से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPकांग्रेसजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव