लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: बीजद ने खोले पत्ते, NDA उम्मीदवार का करेगा समर्थन

By भाषा | Updated: August 9, 2018 06:06 IST

पटनायक ने कहा, बीजद इसलिए जदयू का समर्थन करेगी क्योंकि दोनों जय प्रकाश नारायण आंदोलन की पैदाइश हैं। लेकिन, जब कांग्रेस के उम्मीदवार ओडिशा के प्रभारी थे तब उनके बयान हमेशा बीजद के लिए कटुतापूर्ण होते थे।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: राज्यसभा के उपसभापति के लिए आज होने वाले चुनाव पर अपने पत्ते खोलते हुए बीजू जनता दल प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी राजग उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह का समर्थन करेगी। मुंबई से वापसी पर पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझसे बात की है और राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव में हम जदयू उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।’’

 पटनायक ने कहा, बीजद इसलिए जदयू का समर्थन करेगी क्योंकि दोनों जय प्रकाश नारायण आंदोलन की पैदाइश हैं। लेकिन, जब कांग्रेस के उम्मीदवार ओडिशा के प्रभारी थे तब उनके बयान हमेशा बीजद के लिए कटुतापूर्ण होते थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित कई नेताओं ने इस संबंध मे उनसे बातचीत की है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक से बातचीत कर आज हो रहे राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार के पक्ष में बीजद का समर्थन मांगा था।बातचीत के बाद सूत्रों ने कहा था कि पटनायक मतदान से महज एक घंटे पहले राज्यसभा के उपसभापति के पद के चुनाव पर बीजद के रुख की घोषणा कर सकते हैं।राज्यसभा में बीजद के नेता प्रसन्ना आचार्य ने पीटीआई भाषा को बताया कि राजग उम्मीदवार सिंह ने संसद में बीजद के राज्यसभा सदस्यों से भेंट की और उनसे उनका समर्थन मांगा। जब आचार्य से पूछा गया कि क्या संप्रग उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद ने भी बीजद सांसदों से मुलाकात की है तो उन्होंने उसका जवाब ‘ना’ में दिया। इस संबंध में संपर्क करने पर हरिप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने बीजद सांसदों के समर्थन की मांग करते हुए पटनायक से बातचीत की। राज्यसभा में बीजद के नौ सदस्य हैं।

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभानवीन पटनायकनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया