लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव : फडणवीस से मिले कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के नेता

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:13 IST

Open in App

मुंबई, 23 सितंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस से बृहस्पतिवार को भेंट की और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से अनुरोध किया कि वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले ले ताकि राज्यसभा की सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो सकें।

राज्यसभा में कांग्रेस के सदस्य राजीव सातव की मृत्यु के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल कांग्रेस ने रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने संजय उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा की इस सीट के लिए उपचुनाव चार अक्टूबर को होने वाला है।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘थोराट और पटोले ने फडणवीस से भेंट की ताकि वे भाजपा को अपना प्रत्याशी वापस लेने के लिए मना सकें और कांग्रेस उम्मीदवार को निर्विरोध जीत मिल सके।’’

नामांकन पत्रों की छंटनी बृहस्पतिवार को होनी है और नाम 27 सितंबर तक वापस लिए जा सकेंगे।

आवश्यकता होने पर चार अक्टूबर को मतदान और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 106 विधायक हैं। शिवसेना के पास 56, राकांपा के 53, कांग्रेस के 43, बहुजन विकास आघाडी के तीन, समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम के दो, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो, मनसे का एक, भाकपा का एक, स्वाभिमानी पार्टी का एक, राष्ट्रीय समाज पक्ष का एक, क्रांतिकारी सेतकारी पार्टी का एक, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी का एक, जनसुराज्य शक्ति पार्टी का एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं।

वहीं अप्रैल, 2021 में कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर की मृत्यु के कारण एक सीट खाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां