लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Bypoll 2024 Updates: 4 राज्य और 6 सीट, एनडीए पलड़ा भारी, 5 सीट पर कब्जा की उम्मीद?, तृणमूल कांग्रेस को 1 सीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2024 16:45 IST

Rajya Sabha Bypoll 2024 Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देRajya Sabha Bypoll 2024 Updates: आंध्र प्रदेश में टीडीपी और ओडिशा में भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा।Rajya Sabha Bypoll 2024 Updates: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।Rajya Sabha Bypoll 2024 Updates: हरियाणा में भाजपा का कब्जा बरकरार है।

Rajya Sabha Bypoll 2024 Updates: आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा उपचुनाव होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी। 4 राज्य की 6 सीट पर 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन पलड़ा भारी है। आंध्र प्रदेश में एनडीएन की सरकार है और ओडिशा और हरियाणा में भाजपा काबिज है। इस तरह से देखा जाए तो छह सीट में से 5 सीट पर एनडीए गठजोड़ कब्जा करने की स्थिति में है। पश्चिम बंगाल में सीएम ममता की सरकार है और आसानी से एक सीट झोली में चली जाएगी। 

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था, जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था। ओडिशा में एक रिक्ति तब हुई, जब सुजीत कुमार ने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद उन्हें बीजू जनता दल द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था।

तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। वह अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।

हाल के विधानसभा चुनावों के बाद, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और ओडिशा में भाजपा का राज्यसभा उपचुनाव में पलड़ा भारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि हरियाणा में भाजपा का कब्जा बरकरार है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावआंध्र प्रदेशउपचुनावपश्चिम बंगालओड़िसाहरियाणाBJPकांग्रेसटीएमसीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह