लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः केरल और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट खाली, 29 नवंबर को मतदान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधानपरिषद में 9 सीट पर भी चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2021 16:01 IST

Rajya Sabha by-elections: केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस्तीफों के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना 9 नवंबर को जारी होगी जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा।मतों की गिनती स्थापित परंपरा के मुताबिक मतदान पूरा होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी।तेलंगाना विधानपरिषद की छह सीटों और आंध्र प्रदेश विधानपरिषद की तीन सीटों के लिए चुनाव की भी घोष्णा की।

नई दिल्लीः केरल और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए 29 नवंबर को उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने रविवार को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की।

 

केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस्तीफों के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। आयोग ने एक बयान में कहा कि चुनावों की अधिसूचना 9 नवंबर को जारी होगी जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा। मतों की गिनती स्थापित परंपरा के मुताबिक मतदान पूरा होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी।

मणि ने इस साल जनवरी महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक था। घोष ने भी इसी साल सितंबर महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होना था।

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आयोग ने केरल की राज्यसभा सीट पर चुनाव टाल दिया था और कहा था कि परिस्थितियों में सुधार के बाद इस बारे में फैसला करेगी। आयोग ने इसके साथ ही तेलंगाना विधानपरिषद की छह सीटों और आंध्र प्रदेश विधानपरिषद की तीन सीटों के लिए चुनाव की भी घोष्णा की।

वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण इन सीटों पर चुनाव हो रहा है। तेलंगाना की छह सीटें इस साल जून में जबकि आंध्र प्रदेश की तीनों सीटें मई महीने में खाली हुई थी। आयोग ने महाराष्ट्र की एक विधानपरिषद सीट पर उपुचनाव कराने की भी घोषणा की। यह सीट वर्तमान सदस्य शरद नामदेव के निधन से खाली हुई है। कोरोना महामारी की स्थितियों में सुधार के बाद आयोग ने 29 नवंबर को इन सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की। 

टॅग्स :संसदपश्चिम बंगालकेरलतेलंगानाआंध्र प्रदेशचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?