राज्यसभा उपचुनावः कर्नाटक, यूपी में 1-1 सीट पर 12 दिसंबर को मतदान
By भाषा | Updated: November 14, 2019 17:47 IST2019-11-14T17:47:26+5:302019-11-14T17:47:26+5:30
उत्तर प्रदेश की सीट समाजवादी पार्टी सदस्य तज़ीन फातिमा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था जिसका प्रतिनिधित्व उनके पति आज़म खान करते थे।

आयोग के मुताबिक 12 दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती होगी।
उत्तरप्रदेश और कर्नाटक की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए 12 दिसंबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।
कर्नाटक की सीट कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति के भाजपा में शामिल होने की वजह से खाली हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की सीट समाजवादी पार्टी सदस्य तज़ीन फातिमा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। उन्होंने रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था जिसका प्रतिनिधित्व उनके पति आज़म खान करते थे।
आज़म खान ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। राममूर्ति का कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त हो रहा है जबकि फातिमा का कार्यकाल बतौर राज्यसभा सदस्य 25 नवंबर 2020 तक था। निर्वाचन आयोग के मुताबिक 12 दिसंबर को मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती होगी।