लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः महागठबंधन को नहीं मिल रहा प्रत्याशी, रीना पासवान, श्याम रजक और प्रेमचंद मिश्रा ने किया इनकार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2020 18:54 IST

बिहार में विधानसभा सदस्यों की संख्या 243 हैं. एनडीएन गठबंधन के पास 125, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के पास 110 विधायक हैं. एआईएमआईएम के 5 और लोजपा और अन्य के पास 3 विधायक हैं. जीतने के लिए 122 वोट की जरूरत है.

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने पहले ही ठुकरा दिया था प्रस्ताव.पूर्व मंत्री व राजद नेता श्याम रजक ने कहा कि हमें चुनाव नहीं लड़ना है.राज्यसभा सीट पर 14 दिसंबर को चुनाव है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है.

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार को हर मोड़ पर चुनौती देने की ठान रखी महागठबंधन खासकर के राजद को यहां होने जा रहे एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव में कोई जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है.

राज्य में रामविलास पासवान के निधन से खाली हुए इस सीट पर 14 दिसंबर को चुनाव है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है. राजद इस सीट पर सबसे पहले लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की पत्नी को उम्मीदवार बनाना चाहती थी. लेकिन रीना पासवान ने चुनाव लड़ने से मना कर दी हैं. 

सूत्रों की अगर मानें तो पूर्व मंत्री व राजद नेता श्याम रजक और कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. बावजूद इसके राजद राज्यसभा की इस एक सीट के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को तगड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है.

राजद और उसके सहयोगी दलों की रणनीति का जो भी अनौपचारिक रुख सामने आया

राजद और उसके सहयोगी दलों की रणनीति का जो भी अनौपचारिक रुख सामने आया है, उसके मुताबिक दिवंगत दलित नेता राम विलास पासवान की मृत्यु से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए किसी दलित नेता को आगे लाया जा सकता है. अलबत्ता अभी तक अनिर्णय की स्थित बरकरार है.

सूत्रों के मुताबिक राजद ने मुस्लिम प्रत्याशी वाला कार्ड भी महागठबंधन ने विकल्प के रूप में सुरक्षित रख रखा है. बिहार के सियासी गलियारे में जिन दलित नेताओं के नामों की चर्चा है, उनमें श्याम रजक सबसे प्रमुख बताये जा रहे हैं.

कोई मांझी नेता प्रत्याशी बनाया जा सकता है

इसके अलावा राजद की दलित नेत्री समता देवी या पार्टी का कोई मांझी नेता प्रत्याशी बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन दलित प्रत्याशी उतारकर यह संदेश देना चाहता है कि महागठबंधन ही दलितों का असली शुभ चिंतक है, जिसे आगामी चुनावों में भुना सकें.

यहां उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोजपा ने ये साफ कर दिया है कि इस उपचुनाव में उसकी तरफ से कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं होगा. इसको लेकर पार्टी के ट्विटर हैंडल से आज ही एक ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट में लिखा गया है कि राजद के कई साथी अपना समर्थन इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी के लिए करने की बात की है.

लोजपा का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता

उनके समर्थन के लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है. इस राज्य सभा सीट पर लोजपा का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता है. वहीं चिराग पासवान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी मां रीना पासवान राजनीति में नही आना चाहती हैं. ऐसे में उनके चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नही उठता है.

यहां बता दें कि राज्यसभा सीट पर जीत के लिए 123 सीटों की जरूरत है. इस चुनाव में एनडीए के पास 125 सीट है, जबकि महागठबंधन के पास 110 सीट है. राजद को उम्मीद है कि असदउद्दीन औवेसी की पार्टी का भी समर्थन मिल सकता है. बावजूद इसके संख्याबल की कमी को पुरा करना महागठबंधन के सामने एक चुनौती से कम नही होगा.

टॅग्स :बिहारकांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादवराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीसुशील कुमार मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल