लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव: जवाहर सरकार का नामांकन पत्र वैध पाया गया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:03 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जुलाई राज्यसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जवाहर सरकार का नामांकन पत्र शुक्रवार को जांच के दौरान वैध पाया गया। इसी के साथ उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह संसद के ऊपरी सदन के लिए उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी, जिससे प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सरकार के लिए मतदान के बिना चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

दो अगस्त को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख को सरकार को निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक तौर पर घोषणा होने की उम्मीद है।

विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सदन में उम्मीदवार, टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष और तापस रॉय की मौजूदगी में सरकार के नामांकन पत्रों की आधे घंटे तक जांच की गई। घोष ने पत्रकारों को बताया, ‘‘निर्वाचन अधिकारी द्वारा सरकार के नामांकन पत्रों को सही क्रम में बताया गया।’’

इस साल की शुरुआत में टीएमसी के पूर्व नेता दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे से राज्यसभा की सीट खाली हुई थी। इस सीट के लिए नौ अगस्त को उपचुनाव कराया जाना निर्धारित किया गया है।

प्रसार भारती के पूर्व सीईओ ने 28 जुलाई को टीएमसी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

टीएमसी ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘सरकार ने लगभग 42 साल सार्वजनिक सेवा में बिताए है। उनके योगदान से हमें अपने देश की और भी बेहतर सेवा करने में मदद मिलेगी।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा त्रिवेदी द्वारा खाली की गई राज्यसभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार को नामित नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू