लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने उम्मीदवार हटाया, कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिये सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार वापस लेने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल का संसद के उच्च सदन के लिये निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है ।

मई में कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन के बाद इस सीट पर उप चुनाव कराना आवश्यक हो गया था । उच्च सदन में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 तक था ।

अगले महीने की चार तारीख को होने वाले उप चुनाव के लिये नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार (27 सितंबर) थी ।

भारतीय जनता पार्टी ने इस उप चुनाव के लिये संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा था और अब चुनाव मैदान से उन्हें हटा लिया गया है। इसके बाद पाटिल (62) के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता खुल गया है। इस सीट के लिए दो ही उम्मीदवार थे ।

उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से उम्मीदवार वापस लेने की अपील की थी ताकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो सकें । उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के निर्देशानुसार मैने अपना पर्चा वापस ले लिया है। मेरी उम्मीदवारी वापस लिये जाने का फैसला प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में किया गया ।

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उनकी पार्टी के सहयोगी एवं मंत्री बालासाहेब थोराट ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर पाटिल के निर्विरोध निर्वाचन की राह बनाने का आग्रह किया था ।

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के पाास 106 सीटें हैं । पाटिल प्रदेश में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी की उम्मीदवार हैं, जिसकी अगुवाई शिवसेना कर रही है। कांग्रेस महा विकास आघाड़ी की एक मुख्य घटक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?