लाइव न्यूज़ :

बीजेपी में शामिल होते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला राज्यसभा का टिकट

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2020 18:04 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह आहत थे क्योंकि वह अपने पूर्व संगठन (कांग्रेस) में लोगों की सेवा नहीं कर पा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। बीजेपी ने सिंधिया को राज्यसभा के लिए भेजा है।

कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। इसी बीच बुधवार को ही बीजेपी ने सिंधिया को राज्यसभा के लिए भेजा है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया को बीजेपी की तरफ से राज्यसभा का कैंडिडेट चुने जाने पर बधाई दी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही हर्ष सिंह चौहान को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सिंधिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह आहत थे क्योंकि वह अपने पूर्व संगठन (कांग्रेस) में लोगों की सेवा नहीं कर पा रहे थे। ज्योतिरादित्य को राजनीति विरासत में मिली है। उनकी दादी विजयराजे सिंधिया की गिनती जहां भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती थी, वहीं पिता माधवराव कांग्रेस के कोर मेंबर्स में से एक थे। 

जनवरी 1971 में ज्योतिरादित्य का जन्म 

जनवरी 1971 को सिंधिया राजघराने में पैदा हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। अपनी स्‍कूली शिक्षा मुंबई से प्राप्‍त करने के बाद ज्‍योतिरादित्‍य अमेरिका चले गए। वहां की स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में डिग्री लेने के बाद वे भारत लौटे। 2002 में पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव में उन्‍हें पहली बार गुना से सांसद चुना गया। 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्‍हें दोबारा चुना गया। 6 अप्रैल 2008 को उन्‍हें संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ। 2009 लोकसभा में भी वह विजयी रहे और उन्‍हें वाणिज्‍य एवं उद्योग राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी, लेकिन ज्योतिरादित्य अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे। लेकिन 2019 की मोदी लहर में वे अपनी परंपरागत सीट नहीं बचा पाए और किसी समय अपने सहयोगी रहे केपी यादव से ही चुनाव हार गए।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेसराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह