लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा का 250वां सत्र: 5 साल में कम हुआ महिलाओं का प्रतिनिधित्व, सामने आये कई और दिलचस्प तथ्य

By नितिन अग्रवाल | Updated: November 18, 2019 13:56 IST

साल 1952 में राज्यसभा के पहले सत्र में कुल 15 महिला (6.94%) सदस्य थीं जिनकी संख्या 2014 तक 31(12.76%) हो चुकी थी. फिलहाल सदन में कुल 26 (10.83%) महिला सदस्य ही शेष हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले पांच सालों में राज्यसभा में महिला सदस्यों की संंख्या लगभग दो प्रतिशत कम हुईफिलहाल सदन में कुल 26 महिला सदस्य, राज्य सभा के 250वें सत्र के मौके पर सामने आये कई दिलचस्प तथ्य

संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग सिरे नहीं चढ़ पा रही है वहीं पिछले पांच वर्षों में राज्यसभा में महिला सदस्यों की संंख्या लगभग दो प्रतिशत कम हुई है. हालांकि 1952 में शुरुआत के समय के मुकाबले संसद के उच्च सदन में 2014 तक महिला सदस्यों की संख्या दोगुनी हो चुकी थी. सोमवार से शुरू हो रहे राज्यसभा के 250वें सत्र के मौके पर सभापति उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू द्वारा उच्च सदन की उपलब्धियों का ब्यौरा जारी किया गया.

इसके अनुसार, 1952 में राज्यसभा के पहले सत्र में कुल 15 महिला (6.94%) सदस्य थीं जिनकी संख्या 2014 तक 31(12.76%) हो चुकी थी. फिलहाल सदन में कुल 26 (10.83%) महिला सदस्य ही शेष हैं. 67 वर्ष के दौरान 137 महिला सदस्यों सहित कुल 2282 सदस्य रहे जो एक बार से अधिक इस सदन के सदस्य रहे.

जदयू के राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद सर्वाधिक 7 बार सदस्य रहे. इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, नजमा हेपतुल्ला और राम जेठमलानी उच्च सदन में 6 कार्यकाल रहे.

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद, ए. के. एंटोनी, अहमद पटेल और अंबिका सोनी का राज्यसभा में यह पांचवां सत्र है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भूपेश गुप्ता, सीपीएम नेता सीताराम येचूरी, सरोज खापरडे और बीवी अब्दुल कोया सहित कुल 11 नेता पांच कार्यकाल तक राज्यसभा के सदस्य रहे.

उपराष्ट्रपति नायडू उन 45 सदस्यो में शुमार हैं जो चार कार्यकाल तक सदन का हिस्सा रहे. राज्यसभा के 249 सत्रों में 3817 कानून पास किए गए हैं. 60 बिल लोकसभा भंग होने के चलते खत्म हो गए. 118 पेज के इस प्रकाशन में राज्यसभा के बारे में कई दिलचस्प तथ्यों को शामिल करते हुए 29 खंड तैयार किए गए हैं.

टॅग्स :राज्य सभासंसदजेडीयूमनमोहन सिंहप्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी