लाइव न्यूज़ :

धर्म त्यागने के बाद ये नाम RV155677820 रखना चाहता है ऑटो ड्राइवर, सरकार ने नहीं दी इजाजत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 21, 2018 16:07 IST

राजवीर अपना नाम RV155677820 करवाना चाहते हैं। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 2015 में उसने अपना धर्म त्याग कर दिया था।

Open in App

अहमदाबाद, 21 मार्चः एक ऑटोरिक्शा चलाने वाला युवक अपना नाम बदलवाना चाहता है और वह इसके लिए 2015 से लगातार प्रयास कर रहा है। दरअसल, मामला ऐसा है कि अहमदाबाद निवासी ऑटोरिक्शा ड्राइवर राजवीर उपाध्याय ने गुजरात के गजेट ऑफिस में नाम बदलवाने के लिए अपील की थी, जिसे बिना वजह बताए खारिज कर दिया गया है।

एनबीटी की खबर के अनुसार, राजवीर अपना नाम RV155677820 करवाना चाहते हैं। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 2015 में उसने अपना धर्म त्याग कर दिया था। उसी समय से वह लगातार अपना नाम बदलवाकर सरकारी दस्तावेजों में RV155677820 करवाना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि ने जो अपना नाम बदलवाने के लिए कहा उसमें RV राजवीर का शॉर्ट और आगे की संख्या उनके स्कूल सर्टिफिकेट का एनरोलमेंट नंबर है। इसके लिए उन्होंने बीते साल अहमदाबाद जिला कलेक्ट्रेट में अपील की थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, नाम बदलवाने के लिए राजवीर से एप्लीकेशन फाइल करवाई गई और बाद में गजेट ऑफिस में प्रिंटिंग और स्टेशरी विभाग से संपर्क करने के लिए कहा गया था। वहीं, एप्लीकेशन का जवाब देते हुए गेजेट ऑफिस ने कहा कि उनकी इच्छानुसार नया नाम प्रकाशित नहीं हो सकता। 

अब कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर राजवीर हाईकोर्ट का रुख करने वाले हैं और गुजरात के फ्रीडम ऑफ रिलिजन ऐक्ट को चुनौती देंगे। राजवीर का कहना है कि ऐक्ट में नास्तिकता स्वीकार करने का कोई प्रावधान नहीं है। राजवीर उपाध्याय अनुसूचित जाति गुरु-ब्राह्मण से संबंध रखते हैं। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव