लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने की फिल्म सिटी परियोजना की समीक्षा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:49 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा,10 फरवरी उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म विकास परिषद के सदस्यों ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर को एक बैठक में फिल्म सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महात्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना का निर्माण यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण क्षेत्र में किया जा रहा है। बैठक के बाद परिषद के सदस्यों ने फिल्म सिटी की साइट सेक्टर-21 का दौरा किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से फिल्म सिटी परियोजना के संबंध में प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद प्राधिकरण कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में बनने जा रही फिल्म सिटी को तकनीकी, लोकेशन और सुविधाओं के लिहाज से विश्व में सबसे बेहतर बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह सपना बहुत जल्द साकार होने जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कला एवं संस्कृति के दृष्टिकोण से बेहद समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है कि इस वक्त उत्तर प्रदेश में कई फिल्मों का निर्माण चल रहा है। जब से मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विश्व स्तर की फिल्म सिटी का निर्माण करने की घोषणा की है, पूरी दुनिया के फिल्म निर्माताओं की निगाहें भारत की ओर लगी हुई है।’’

इस दौरान राजू श्रीवास्तव ने फिल्म सिटी परियोजना के संबंध में प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया।

गौरतलब है कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म सीबीआरआई एशिया इसके लिए दुनिया भर के फिल्म स्टूडियो और थीम पार्क का अध्ययन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं