लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:35 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लखनऊ के पूर्व महापौर अखिलेश दास की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा खेल, जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

सिंह ने यहां बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में दास की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उनसे जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश दास की जनसेवा, सामाजिकता, शिक्षा व खेल के विषय में बहुत दिलचस्पी थी और वह एक दूरदृष्टा थे तथा देश व प्रदेश विशेषकर लखनऊ के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे।

सिंह ने कहा कि अखिलेश दास ने शिक्षण संस्थान की स्थापना धन अर्जन के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए की और यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर प्रदेश के विधि न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बीबीडी समूह व अखिलेश दास के साथ अपने जुड़ाव और उनके साथ बैठकों में चर्चा व स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें बेजोड़ व्यक्तित्व बताया।

प्रतिमा अनावरण के पूर्व बीबीडी समूह की कुलाधिपति अलका दास ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधि न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्त भाटिया व बीकेटी विधायक अविनाश त्रिवेदी को सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू