लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने डीजीडीई से कहा: सड़कों और भवनों से ब्रिटिश सैनिकों व अधिकारियों के नाम हटाए जाने चाहिये

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) से कहा कि रक्षा छावनी बोर्ड की जिन सड़कों और इमारतों के नाम ब्रिटिश सैनिकों व अधिकारियों के नाम पर हैं, उन्हें बदलकर वीर भारतीय सैनिकों व आधुनिक भारत के निर्माताओं के नाम पर रखा जाना चाहिए।

रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाला डीजीडीई पूरे भारत में लगभग 62 छावनी बोर्ड का प्रबंधन करता है। इन छावनी बोर्ड में करीब 20 लाख लोग रहते हैं।

सिंह ने यहां डीजीडीई के एक कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी छावनी बोर्डों में कई सड़कों और इमारतों का नाम उन ब्रिटिश अधिकारियों व सैनिकों के नाम पर रखा गया है, जो ब्रिटेन के प्रति वफादार थे।

मंत्री ने कहा, ''मैं यहां सभी को सुझाव देना चाहूंगा कि रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ डीजीडीई को ऐसी सभी सड़कों और इमारतों का नाम हमारे बहादुर सैनिकों और आधुनिक भारत के निर्माताओं के नाम पर रखने पर विचार करना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि यह काम जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

मंत्री ने कहा, '''मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं यह सुझाव इतिहास को विकृत करने के इरादे से या किसी हीन भावना अथवा दुर्भावना के कारण नहीं दे रहा हूं।''

उन्होंने कहा ''हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि क्षेत्र और देश के लिये किसी भी तरह का सराहनीय काम करने वाले ब्रिटिश सैनिकों और अधिकारियों के नाम (इमारतों और सड़कों पर) कायम रहने चाहिये और अगली पीढ़ी को उनके बारे में बताया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे