लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष से की टेलीफोन पर बात

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष जनरल प्राबोवो सुबियांतो से टेलीफोन पर बात की और दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक भागीदारी के संदर्भ में द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

सिंह ने इस बातचीत को ‘‘सार्थक और सारभूत’’ करार दिया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्राबोवो सुबियांतो से आज बात की। हमने द्विपक्षीय रक्षा विषयों पर सार्थक और सारभूत चर्चा की।’’

सिंह ने कहा, ‘‘भारत समग्र रणनीतिक भागीदारी के तहत इंडोनेशिया के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भारत और इंडोनिशया के बीच पिछले कुछ वर्षों में खासकर समुद्री क्ष्रेत्र में रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग काफी मजबूत हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे