लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने कोविड-19 के खिलाफ जंग पर सिंगापुर के रक्षा मंत्री से की बात

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर के अपने समकक्ष एनजी एंग हेन से बात की और कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की लड़ाई में क्षमताओं के सुदृढीकरण को लेकर चर्चा की।

ज्ञात हो कि भारत की इस लड़ाई में सहयोग के लिए सिंगापुर ने बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडरों की एक खेप भारत भेजी।

सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक ने भी चिकित्सीय उपकरण भेजे हैं जबकि भारत के टाटा समूह ने सिंगापुर से मंगाए चार क्रायोजेनिक सिलेंडर दान किए हैं।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी एंग हेन से बात की और कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की लड़ाई में क्षमताओं के सुदृढीकरण को लेकर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में सिंगापुर की सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग और प्रयासों के लिए मैं हमेशा कृतज्ञ रहूंगा।’’

ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं।

सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण