राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:35 IST2021-10-02T19:35:09+5:302021-10-02T19:35:09+5:30

राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
कवरत्ती, दो अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कवरत्ती में किया। पूज्य बापू को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’
लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की स्थापित यह पहली प्रतिमा है जो भारत की स्वतंत्रता में महान बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों की याद में लगाई गई है।
इससे पहले दो दिन के आधिकारिक दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे सिंह की अगत्ती हवाई अड्डे पर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगवानी की।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि कवरत्ती आने पर सिंह को इंडियन रिजर्व बटालियन बल के जवानों ने गारद सलामी दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।