लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह 21 फरवरी को करेंगे ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को यहां 26वें ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में देश भर के दस्तकार, शिल्पकार और कारीगर शामिल होंगे।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित "हुनर हाट" के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया और सांसद मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित होंगे।

मंत्रालय द्वारा स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों के 26वें "हुनर हाट" का आयोजन "वोकल फॉर लोकल" थीम के साथ 20 फरवरी से एक मार्च 2021 तक किया जा रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस "हुनर हाट" में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित देश के 31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हो रहे हैं।

नकवी ने कहा कि "हुनर हाट" में एक ही छत के नीचे देश के कोने-कोने के हस्तनिर्मित स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद देखने-खरीदने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लोग "हुनर हाट" के "बावर्चीखाने" में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़ उठा सकेंगे, साथ ही देश के प्रसिद्ध कलाकारों के विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के शानदार कार्यक्रमों का आनंद भी ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल