लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री से वार्ता की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पीटर डटन के साथ समग्र द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक बातचीत की।

यह बातचीत भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली 'टू-प्लस-टू' की पहली वार्ता से एक दिन पहले हुई। एक अधिकारी ने बैठक से थोड़ी देर पहले बताया कि रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत के दौरान रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और डटन टू-प्लस-टू वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है और साथ-साथ वे अफगानिस्तान की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान भी करेंगे।

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिस्तरीय वार्ता में, दोनों पक्षों के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता को देखते हुए इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत क्वाड या ‘क्वाड्रिलेट्रल’ गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसने स्वतंत्र, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है। क्वाड के अन्य दो सदस्य अमेरिका और जापान हैं।

सूत्रों ने कहा कि उम्मीद है कि समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करना ‘ टू- प्लस- टू’ वार्ता में दूसरा क्षेत्र होगा जिसपर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग का विस्तार करने के लिए समग्र लक्ष्य के हिस्से के रूप में विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता शुरू की गई है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos