लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से बातचीत की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष पीटर डटन से बातचीत की। वार्ता मुख्य रूप से कोरोना वायरस से निपटने में दोनों देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर केंद्रित था।

बातचीत के बाद सिंह ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ समग्र रणनीतिक भागीदारी लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोनों देश मंत्री स्तर की ‘टू प्लस टू’ वार्ता को जल्द आयोजित करने के लिए आशान्वित हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डटन से कोविड-19 महामारी के खिलाफ दोनों देशों द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर बात हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक भागदारी के आधार पर लोगों के बीच गर्मजोशी भरे संबंध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उल्लेख करना जरूरी होगा कि ऑस्ट्रेलियाई सैन्य बलों ने कोविड-19 से निपटने में भारत का भरपूर सहयोग किया है।’’

पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने समग्र रणनीतिक भागीदारी की थी और साजो सामान की मदद के लिए एक दूसरे के सैन्य बेस तक पहुंच को ले कर समझौता किया था।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ समग्र रणनीतिक भागीदारी के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दोनों देश जल्द से जल्द मंत्री स्तरीय ‘टू प्लस टू प्लस’ वार्ता के लिए आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन