लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह बोले- 'पीओके हो या पाकिस्तान कोई संकट में ना रहे', चीन के बारे में कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: January 20, 2023 17:49 IST

पाकिस्तान पर राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है। पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान ने विदेशों से 5 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज लिया है। वहां लोग खाने-पीने और जरूरत के सामान के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंहपीओके हो या पाकिस्तान कोई संकट में ना रहे- राजनाथ सिंहभारत वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला है- राजनाथ सिंह

प्रयागराज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान की बदहाल आर्थिक स्थिति पर बड़ा हयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा, "चाहे पीओके हो या पाकिस्तान कोई संकट में ना रहे। हम कामना करते हैं कि सब सुखी रहें। भारत वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला है। भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है और विशेषज्ञों के मुताबिक 2027 तक टॉप 3 में आ जाएगा।"

राजनाथ सिंह ने चीन पर भी अपनी बात रखी और कहा कि चीन को भारत की ताकत के बारे अच्छी तरह अंदाजा है। इस संबंध में मुझे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, देश 2027 तक विश्व की टॉप तीन और 2047 तक विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 

राजनाथ सिंह प्रयागराज में पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के त्रयोदशाह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। रक्षामंत्री करीब एक घंटे तक पूर्व राज्यपाल के आवास पर रहे और उनके परिजनों से बातचीत की। बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन बीते 8 जनवरी को 88 साल की उम्र में प्रयागराज में हुआ था।

बता दें कि पाकिस्तान पर राजनाथ सिंह का बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है। पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान ने विदेशों से 5 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज लिया है। वहीं पाकिस्तान पर 20 अरब डॉलर सालाना कर्ज भुगतान का भार है। देश में महंगाई 25 फीसदी के चरम पर पहुंच गई है और लोगों को जरूरी सामानों और खाने-पीने की चीजों के भी लाले पड़े हैं। ऐसे में शाहबाज शरीफ सरकार के लिए देश चलाना बेहद मुश्किल हो रहा है। 

पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई है कि लोग खाने-पीने और जरूरत के सामान के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानचीनउत्तर प्रदेशप्रयागराजBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां