लाइव न्यूज़ :

बोले राजनाथ सिंह, आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत की मदद ले सकता है पाकिस्तान

By भाषा | Updated: December 2, 2018 23:36 IST

Open in App

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए भारत की मदद की पेशकश की है. साथ ही दावा किया है कि देश से नक्सलवाद अगले 5 साल में खत्म हो जाएगा. चुनावी दौरे पर आए सिंह ने कहा, ''मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि अगर अफगानिस्तान में अमेरिका का सहयोग लेकर तालिबान के खिलाफ लड़ाई हो सकती है, तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई क्यों नहीं हो सकती.

पाकिस्तान को अगर लगता है कि वह अकेले अपने दमखम पर आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकता तो भारत से सहयोग ले सकता है.'' कश्मीर के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर उन्होंने कहा, ''मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को संदेश देना चाहता हूं कि मुद्दा कश्मीर नहीं है.

कश्मीर तो भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा. अगर आतंकवाद पर पाकिस्तान बात करना चाहता है तो बात हो सकती है.'' गृह मंत्री ने कहा कि बीते चार साल में पहले की तुलना में नक्सलवाद में 50-60 प्रतिशत की कमी आई है. 90 जिलों का नक्सलवाद 8-9 जिलों में सिमट कर रह गया है. 3 से 5 साल में यह नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा. ........... - मैं यह दावा नहीं करना चाहता कि आतंकवाद समाप्त हो गया है, लेकिन साढ़े चार साल में देश में आतंकवाद की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई.

यह केवल कश्मीर में सिमट गया है. वहां भी हालात सुधर रहे हैं. देश सुरक्षित है. देश का मस्तक ऊंचा रहेगा. - राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं