लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा- अगर दुश्मन हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

By भाषा | Updated: August 14, 2020 21:37 IST

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर दुश्मन देश हम पर हमला करता है तो हम हर बार की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत जो भी करता है, वह हमेशा आत्म-रक्षा के लिए करता है, ना कि अन्य देशों पर हमले के लिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया है।

नयी दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख के साथ सीमा विवाद के बीच चीन को परोक्ष संदेश देते हुए कहा कि अगर कोई शत्रु देश भारत पर हमला करता है तो हमारा देश मुंहतोड़ जवाब देगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को दिये संदेश में सिंह ने कहा कि भारत दिलों को जीतने में भरोसा करता है, जमीन जतीने में नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम अपने स्वाभिमान की भावना को आहत होने देंगे।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत जो भी करता है, वह हमेशा आत्म-रक्षा के लिए करता है, ना कि अन्य देशों पर हमले के लिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुश्मन देश हम पर हमला करता है तो हम हर बार की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे।’’ सिंह ने कहा, ‘‘इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया या कभी किसी अन्य देश की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की।’’

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों को यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार वो सबकुछ कर रही है जो उसकी अभियान संबंधी जरूरतों को बनाये रखने के लिए आवश्यक है।  

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे