लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को दी पाकिस्तान जाने की सलाह, कहा- 'पाक जाइए और शवों को गिनिए'

By भाषा | Updated: March 6, 2019 00:01 IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार दृढ़ है कि अगर कोई हमें बुरी नजर से देखता है या हमें अस्थिर करने की कोशिश करता है तो हम उसे माफ नहीं करेंगे।''

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डे पर भारतीय वायु सेना के हमले में मरे आतंकवादियों की संख्या सरकार के पास नहीं है और जो लोग इस हमले की सच्चाई पर सवाल कर रहे हैं वह सशस्त्र बलों के साहस पर राजनीति कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डों पर हमले के बाद मरे आतंकवादियों की संख्या किसी दिन मालूम हो जाएगी।

राजनाथ सिंह ने एनटीआरओ के रिपोर्ट का दिया हवाला 

बहरहाल, सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी शोध संगठन (एनटीआरओ) ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों को सूचित किया है कि वायु सेना की बमबारी से पहले प्रशिक्षण अड्डे पर करीब 300 मोबाइल फोन ‘सक्रिय’ थे।विपक्ष पर रक्षा कर्मियों के ‘साहस और बलिदान’ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कांग्रेस को सलाह दी कि अगर वह हमले में मरे आतंकियों की संख्या जानना चाहता है तो वह पाकिस्तान जाए और शवों को गिने।पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सबूत और हताहतों की संख्या की मांग कर रही है।बीएसएफ की यहां भारत बांग्लादेश सीमा पर इलेक्ट्रॉनिक सीमा सुरक्षा परियोजना का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ अन्य राजनीतिक दलों के कुछ नेता हमसे पूछ रहे हैं कि भारतीय वायु सेना के हमले में कितने आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तान में नेताओं के दिलों को पता है कि वायुसेना के हमले में कितने मारे गए हैं।’’  

राजनाथ सिंह ने हैरानी जताई कि नेता क्यों पूछ रहे हैं कि ‘कितने मरे, कितने मरे?’

उन्होंने मरने वालों की संख्या की मांग करने पर विपक्ष का उपहास उड़ाया और हैरानी जताई कि नेता क्यों पूछ रहे हैं कि ‘कितने मरे, कितने मरे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हमारी वायु सेना के कर्मियों को हमला करने के बाद शवों को गिनना चाहिए था। क्या मजाक है।’’ गृह मंत्री भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ की सोमवार की टिप्पणी का संदर्भ दे रहे थे जिसमें धनोआ ने मीडिया से कहा कि वायु सेना शवों की गिनती नहीं करती है। सिर्फ यह देखती है कि लक्ष्य पर हमला हुआ है या नहीं।सिंह ने कहा, ‘‘ अब कल्पना कीजिए कि कितने मरे। हमें यह संख्या देने की जरूरत नहीं है। मैं पूछना चाहूंगा कि क्या ये मोबाइल फोन पेड़ इस्तेमाल कर रहे थे या वहां मौजूद लोग। अब क्या आप (विपक्ष) एनटीआरओ पर भी यकीन नहीं करेंगे?’’  उन्होंने कहा कि सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देश निर्माण के लिए करनी चाहिए।सिंह ने कहा, ‘‘ अगर कांग्रेस के मेरे मित्रों को लगता है कि संख्या के बारे में उन्हें बताना चाहिए तो मैं कहना चाहूंगा कि आप पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो जाएं, लोगों से पूछें कि हमारी वायुसेना के जवानों ने कितने मारे तथा (शव) गिनें।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले की जानकारी मिलने के बाद कड़ा फैसला किया है।

भाजपा के लिए चुनाव जीतने से ज्यादा देश अहम है: राजनाथ सिंह 

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार दृढ़ है कि अगर कोई हमें बुरी नजर से देखता है या हमें अस्थिर करने की कोशिश करता है तो हम उसे माफ नहीं करेंगे। बहुत हुआ। प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि अगर आतंकी अड्डे पाताल में भी होंगे तो उन्हें खत्म कर देंगे। हम किसी को भी हमारे लोगों के जीवन के साथ नहीं खेलने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए चुनाव जीतने से ज्यादा देश अहम है। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए शांति पहली शर्त है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानकांग्रेसइंडियापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी