लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवान, पूर्व सैनिकों के लिए शुरू किया ऑनलाइन ओपीडी मंच

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को चिकित्सकीय सलाह मुहैया कराने के लिए बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन सेवा शुरू की, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

सिंह ने कहा कि ऑनलाइन ओपीडी यानी बाह्य रोगी मंच के जरिए अस्पतालों का बोझ कम करने के साथ ही दूरस्थ इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ऑनलाइन कार्यक्रम में इस सेवा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ सैनिकों के स्वास्थ्य के लिए इस संकटपूर्ण समय में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।’’

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसके लिए वेबसाइट पर जाकर वहां पंजीकरण कराना होगा। इस मंच के परीक्षण की प्रक्रिया पिछले साल अगस्त में शुरू हुई थी और 6,500 से ज्यादा चिकित्सकीय परामर्श अब तक इसके माध्यम से मरीजों को दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि 'सेहत ओपीडी' डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रक्षा मंत्री ने कोरोना वायरस संकट का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर केवल अप्रत्याशित नहीं बल्कि पहली लहर से काफी खतरनाक भी है।

उन्होंने कहा कि देश में वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों में सशस्त्र बलों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और उच्च स्तरीय समितियों और मंत्रियों के एक समूह के माध्यम से दवाओं, मेडिकल ऑक्सीजन और अन्य उपकरणों की आपूर्ति में सुधार के प्रयास भी कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की अग्रणी प्रयोगशाला ‘नाभिकीय औषधि तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान’ (इनमास) द्वारा विकसित ‘2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज’ (2-डीजी) का भी जिक्र किया। इसे हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दवा के नतीजे काफी अच्छे हैं।

डीआरडीओ ने इस माह की शुरुआत में कोरोना वायरस के मध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के उपचार के लिए दवा के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी।

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं खुश हूं कि आज बाजार में दवा के 10 हजार पाउच आ रहे हैं।’’

यह दवा पाउडर के रूप में आती है, जिसे पानी में मिलाकर पीया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग