राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री से श्रीपद नाइक की स्थिति की जानकारी ली

By भाषा | Updated: January 11, 2021 23:27 IST2021-01-11T23:27:35+5:302021-01-11T23:27:35+5:30

Rajnath Singh inquired about the status of Shripad Naik from the Chief Minister of Goa. | राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री से श्रीपद नाइक की स्थिति की जानकारी ली

राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री से श्रीपद नाइक की स्थिति की जानकारी ली

नयी दिल्ली, 11 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से श्रीपद नाइक की स्थिति के बारे में बातचीत की। नाइक आज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

रक्षा राज्य मंत्री नाइक कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें गोवा लाया जा रहा है।

सिंह ने ट्वीट में कहा, ‘‘ रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के समाचार से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मेरी बातचीत हुई है। श्रीपदजी के इलाज का समुचित प्रबंध राज्य सरकार कर रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रीपदजी जल्दी स्वस्थ हों।’’

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री के साथ जरूरत पड़ने पर नाइक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाए जाने के विकल्प पर भी बातचीत की।

अधिकारियों ने बताया कि नाइक जिस वाहन से जा रहे थे, वह उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajnath Singh inquired about the status of Shripad Naik from the Chief Minister of Goa.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे