लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में सीमावर्ती पुलों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:59 IST

Open in App

देहरादून, 28 दिसंबर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित तीन पुलों का मंगलवार को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

ये तीन पुल घासकू पुल, गौरीगढ़ पुल और बदामगढ़ हैं। घासकू पुल तवाघाट एवं घाटीबागर को जोड़ता है जबकि गौरीगढ़ पुल जौलजिबी एवं मुनस्यारी को तथा बदामगढ़ सेमली एवं ग्वालदम को जोड़ता है।

ये पुल उन 27 सीमा अवसंरचना परियोजनाओं का हिस्सा हैं जिनका सिंह ने मंगलवार को उद्घाटन किया।

सिंह ने इन परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद कहा कि अनियमित मौसम के बीच दुर्गम क्षेत्र में बीआरओ द्वारा बनायी जा रही सड़कों, पुलों एवं सुरंगों से स्थानों के बीच दूरियां घट रही हैं तथा सीमावर्ती क्षेत्र दिल्ली के करीब आ रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी डिजिटल तरीके से इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि बीआरओ द्वारा बनायी जा रही सड़कों एवं पुलों से आत्मनिर्भर भारत का प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?