लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकट: सिद्धरमैया ने बागी विधायकों को धमकाया, राजनाथ ने कहा- ये कांग्रेस के घर का मामला, सदन को ना करें डिस्टर्ब 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 13:21 IST

कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस गठबंधन वाली 13 माह पुरानी सरकार को बचाने की जद्दोजहद के तहत दोनों दलों के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस बीजेपी के साथ मिलने वालों की सदस्यता पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए रद्द करवाएगी। सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की आदत है सरकार को अस्थिर करने की।

कर्नाटक में सियासी संकट के बीच बेंगलुरु में आज (9 जुलाई) कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक से 21 कांग्रेस विधायक गायब रहे। कहा जा रहा है कि बागी विधायकों को अंडरग्राउंड किया गया है। उधर विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने बागी विधायकों को कार्यालय आकर इस्तीफा सौंपने को कहा।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बागी विधायकों को चेतावनी दी है कि वो वापस लौट आएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। 

कर्नाटक में सियासी संकट का मसला आज फिर लोकसभा में भी उठा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, "कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वह कांग्रेस के अपने घर का मामला है, लेकिन ये अपने घर को संभाल नहीं पा रहे हैं, बल्कि संसद के इस निचले सदन को डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहे हैं।"

वहीं,  सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की आदत है सरकार को अस्थिर करने की। यह अलोकतांत्रिक है, लोगों ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए जनमत नहीं दिया है। लोगों ने हमें ज्यादा वोट दिया है। कांग्रेस और जेडीएस मिलकर 57 फीसदी वोट लेकर आएं हैं। 

सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस बीजेपी के साथ मिलने वालों की सदस्यता पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए रद्द करवाएगी। हम स्पीकर को इनकी सदस्यता रद्द करने के लिए कहेंगे।  सिद्धारमैया का कहना है कि बीजेपी पैसा, पद और मंत्रिपद की पेशकश दे रहे हैं।"

कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस गठबंधन वाली 13 माह पुरानी सरकार को बचाने की जद्दोजहद के तहत दोनों दलों के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। 

टॅग्स :कर्नाटकराजनाथ सिंहसिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया