लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने दुशान्बे में बेलारूस के रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बेलारूसी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन से इतर बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी बात की।

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बेलारूस के रक्षा मंत्री, लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन से दुशान्बे में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात की।”

रक्षा मंत्री एससीओ के सदस्य राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को ताजिकिस्तान की राजधानी में हैं।

सम्मेलन में अपने संबोधन में, सिंह आंतकवाद और क्षेत्र की अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के ठोस प्रयासों पर जोर डाल सकते हैं।

रक्षा मंत्री ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष कर्नल जनरल शेर अली मिर्जा से भी मुलाकात कर सकते हैं जहां वह द्विपक्षीय के साथ-साथ परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

ताजिकिस्तान इस साल एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है और आधिकारिक स्तर एवं मंत्रिस्तरीय बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

नाटो के बराबर समझा जाने वाला एससीओ, आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा गुट है और सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने एक शिखर सम्मेलन में की थी।

भारत ने एससीओ और इसके क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (आरएटीएस) के साथ अपने सुरक्षा-संबंधी सहयोग को गहरा करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जो विशेष रूप से सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मुद्दों से संबंधित है।

भारत को 2005 में एससीओ में एक पर्यवेक्षक बनाया गया था और उसने सामान्य तौर पर समूह की मंत्री स्तरीय बैठकों में भाग लिया है जो मुख्य रूप से यूरेशियाई क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे