लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने जताई हैरानी, कौन चलाएगा 'महागठबंधन' की गाड़ी ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2019 06:39 IST

गैर भाजपाई विपक्षी दलों के प्रस्तावित ‘महागठबंधन’ को दिशाहीन बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इन पार्टियों का एकमात्र एजेंडा आम है और वह है केंद्र में भाजपा का विरोध करना।

Open in App

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को तृणमूल सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य को कम समय दे रही हैं क्योंकि उनकी नजरें ‘महागठबंधन’ बनाने पर टिकी हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में आगामी वैश्विक व्यावसायिक सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये तृणमूल कांग्रेस सरकार को काननू व्यवस्था की स्थिति सुधारने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों के अलावा पुलिस थानों पर हमलों में इजाफा हुआ है।

सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले पंचायत चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दायर करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र’ की जगह ‘लाठीतंत्र’ ने ले ली है।

गैर भाजपाई विपक्षी दलों के प्रस्तावित ‘महागठबंधन’ को दिशाहीन बताते हुए सिंह ने कहा कि इन पार्टियों का एकमात्र एजेंडा आम है और वह है केंद्र में भाजपा का विरोध करना।

यहां हुगली जिले में ‘‘गणतंत्र बचाओ रैली’’ को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘ममताजी अपने राज्य को कम समय दे रही हैं क्योंकि उनकी प्राथमिकताएं कुछ और हो गयी हैं और वह ‘महागठबंधन’ है।’’ 

उन्होंने गठबंधन बनाने की बनर्जी की कोशिशों पर भी तंज कसा तथा हैरानी जतायी कि ‘‘कौन यह गाड़ी चलायेगा और ब्रेक कौन लगाएगा?’’  

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों