लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर फोकस के साथ राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से की मुलाकात

By भाषा | Updated: November 18, 2019 04:14 IST

भारत और अमेरिका के बीच बढ़‍ते संबंधों पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, अर्थव्‍यवस्‍था, ऊर्जा, आतंकवाद से निपटने और जन-जन के बीच संबंधों सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने रविवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्‍पर से मुलाकात की।बैंकाक में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्‍लस (एडीएमएम-प्‍लस) के इतर अमेरिकी रक्षा मंत्री से बातचीत हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्‍पर से मुलाकात की। बातचीत के दौरान हिंद प्रशांत क्षेत्र में स्थिति सहित विभिन्न रणनीतिक मुद्दों तथा रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा हुई। बैंकाक में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक – प्‍लस (एडीएमएम-प्‍लस) के इतर अमेरिकी रक्षा मंत्री से बातचीत हुई।

रक्षा मंत्री ने जापान के रक्षा मंत्री तारो कोनो, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्डस और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री रोन मार्क के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा उन्होंने थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री जनरल प्रवित वोंगसुवान के साथ भी बातचीत की। बैठकों का मुख्य लक्ष्य द्विपक्षीय सहयोग को आगे और बढ़ाना रहा।

भारत और अमेरिका के बीच बढ़‍ते संबंधों पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, अर्थव्‍यवस्‍था, ऊर्जा, आतंकवाद से निपटने और जन-जन के बीच संबंधों सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं और भारत की दृष्टि में भारत-प्रशांत एक ऐसा क्षेत्र होना चाहिए, जो कानून-सम्‍मत व्‍यवस्‍था द्वारा समर्थित तथा सार्वभौमिकता एवं प्रादेशिक एकता के प्रति सम्‍मान सहित एक स्‍वतंत्र एवं मुक्‍त, शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी हो।

उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत के बारे में भारत के दृष्टिकोण पर दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्‍ट्र एसोसिएशन केन्द्रित है। दोनों देश संयुक्त युद्धाभ्‍यास जैसे समुद्री सुरक्षा सहित, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन और समुद्री डोमेन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक एक सकारात्मक माहौल में सम्‍पन्‍न हुई। अगले महीने दोनों मं‍त्री वाशिंगटन में आगामी ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान महत्‍वपूर्ण विचार-विमर्श के प्रति आशान्वित हैं।

जापानी समकक्ष के साथ मुलाकात के बाद सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे बीच भारत-जापान रक्षा सहयोग को आगे और गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई । थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बारे में सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई । रक्षा मंत्री ने न्यूजीलैंड के समकक्ष के साथ बातचीत को बहुत उपयोगी बताया । उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बातचीत में भारत-न्यूजीलैंड रक्षा संबंध के सभी आयाम शामिल थे।’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं