लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया, लोगों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:33 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

शनिवार को यहां पहुंचे सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अपनी पार्टी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल जाना । उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र ही उसका निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार सिंह के लखनऊ आगमन पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी उनसे भेंट करने पहुंचे। मुख्य रूप से कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक अविनाश त्रिवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह ने भी भेंट की ।

सिंह से मौलाना यासूब अब्बास भी मिलने पहुंचे। उन्हों कोरोना संक्रमण से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा, दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव और दिवंगत डॉक्टर केएन सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?