लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हालचाल जानने गोवा के अस्पताल पहुंचे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:04 IST

Open in App

पणजी, 12 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक का हालचाल जानने गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) पहुंचे। कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद नाइक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिंह दोपहर में विशेष विमान से गोवा में आईएनएस हंसा बेस पर पहुंचे और दो बजकर 40 मिनट के आसपास जीएमसीएच गए, जहां नाइक का इलाज चल रहा है।

नाइक की कल रात जीएमसीएच में कई सर्जरी की गयीं। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री की हालत स्थिर है।

नाइक (68) की दोनों हाथों और एक पैर में फ्रैक्चर के लिए सर्जरी हुई।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा राज्य और आयुष मंत्री नाइक को देर रात गंभीर हालत में पणजी के निकट जीएमसीएच लाया गया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार रात कहा कि नाइक की हालत पहले गंभीर थी, लेकिन अब उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। हम उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि नाइक के लिए सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित कराने के लिए एक और मेडिकल टीम को एहतियात के तौर पर तैयार रखा गया।

राजनाथ सिंह ने नाइक के त्वरित इलाज के लिए सोमवार को भी सावंत से बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल