लाइव न्यूज़ :

'वीर जवान अमर रहे' नारों के साथ शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह ने जवानों को दिया कंधा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2019 15:39 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 49 जवानों के शहीद हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह अपने कंधों पर शहीद हुए CRPF जवानों का पार्थिव शरीर लेकर आए।पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला लिया है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बडगाम CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी। 

राजनाथ सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह अपने कंधों पर शहीद हुए CRPF जवानों का पार्थिव शरीर लेकर आए। कश्मीर में श्रद्धांजलि के बाद शहीद हुए जवानों के शव पहले दिल्‍ली लाए जाएंगे। जहां फिर से जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। देश के अमर जवानों के शवों को लाने के लिए इंडियन एयरफोर्स सी-17 ट्रांस्‍पोर्टर एयरक्राफ्ट हाल ही में हिंडन एयरबेस से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ है। 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने उठाया ये कदम

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने का फैसला लिया है। गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 49 जवान  शहीद हो गये। सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान घायल हैं जिनमें से आधे से ज्यादा की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार (14 फरवरी) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर आत्मघाती हमले के बाद शुक्रवार को दिल्ली मे केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा की समिति (CCS) बड़ी बैठक हुई। यह बैठक देश की सुरक्षा स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक शुक्रवार को सुबह सवा नौ बजे शुरू हुई सीसीएस की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी े की और रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री एवं वित्त मंत्री इसमें शामिल हुए हैं। सीसीएस सुरक्षा एवं सामरिक मामलों पर निर्णय करती है।

पुलवामा आतंकवादी हमला के बाद भारत ने पाकिस्तान से सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा लिया वापस 

पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान को दिया गया सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीएस) की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

गुरुवार की दोपहर कश्मीर में अब-तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 49 जवानों के शहीद हुए हैं।  इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरराजस्थानसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया