लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने सशस्त्र बलों की ओर से चलाए जा रहे कोविड राहत अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई कोरोना महामारी की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए सशस्त्र बलों, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से किए जा रहे प्रयासों की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को समीक्षा की।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक बैठक में संकट के समय तीनों बलों और रक्षा मंत्रालय के अधीन अन्य संस्थाओं की ओर से उठाए गए विशिष्ट कदमों के बारे में राजनाथ सिंह को अवगत कराया गया।

इस बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, सेना प्रमुख एम एम नरवणे, नौ सेना प्रमुख करमबीर सिंह, वायु सेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया और डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी भी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सचिवों, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 के खिलाफ जारी भारत की लड़ाई में उठाए गए कदमों की समीक्षा की।’’

मौजूदा संकट के मद्देनजर सेना और नौ सेना ने कई राज्यों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल तैयार किए हैं।

भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक दवाओं के सिंगापुर, थाइलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से लाने में लगे हुए हैं।

भारतीय नौ सेना ने खाड़ी और दक्षिणपूर्व एशिया के देशों से ऑक्सीजन के कंटेनर्स भारत लाने के लिए अपने नौ युद्धपोतों को मोर्चे पर लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे