लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ सदस्य 106 वर्षीय भूलई भाई से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भाजपा के वरिष्ठतम सदस्य 106 वर्षीय नारायण उर्फ भूलई भाई से बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। इससे पहले नारायण ने सिंह से उनसे मुलाकात का समय मांगा था।

उत्तर प्रदेश सदन में मुलाकात के दौरान नारायण ने सिंह से कहा, ‘‘आपसे मिलकर मैं युवा और तरोताजा महसूस कर रहा हूं ।’’

भाजपा के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि यह भगवान कृष्ण के सुदामा से मिलने जैसा है। वह पार्टी और इसके पूर्ववर्ती संगठन जनसंघ से 70 वर्षों से जुड़े हुए हैं।

पूर्व विधायक नारायण जनसंघ के दिनों में सक्रिय राजनीति में थे।

नारायण का सिंह से 1977 से जुड़ाव रहा है जब दोनों उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे और उन्होंने भाजपा के विचारकों दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भी काम किया है।

नारायण ने सिंह से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन जब रक्षा मंत्री को इस बारे में पता चला तो वह राष्ट्रीय राजधानी में स्थित उत्तर प्रदेश सदन गए और भाजपा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य से मुलाकात की।

सिंह ने नारायण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें धोती-कुर्ता उपहार में दिया।

सिंह ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘विजयदशमी की पूर्व संध्या पर 106 वर्षीय नारायण जी ‘भूलई भाई’ से मुलाकात का सुखद अनुभव रहा, जो उत्तर प्रदेश में जनसंघ के विधायक थे और वर्तमान में देश में पार्टी के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उनकी सादगी बहुत ही प्रेरक है। मैं मां दुर्गा से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले वर्ष अप्रैल में कोविड-19 महामारी की पहली लहर में भूलई भाई को फोन किया था और उनसे आशीर्वाद लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह