लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं 106 साल साल के भुलई भाई, राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद हुए भावुक

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:51 IST

भूलई भाई जनसंघ के दिनों में सक्रिय राजनीति में थे। नारायण का राजनाथ सिंह से 1977 से जुड़ाव रहा है जब दोनों उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भुलई भाई से बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभूलई भाई ने राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा था, इसके बाद रक्षा मंत्री स्वयं उनसे मिलने पहुंचे।भुलई भाई जनसंघ के दिनों में सक्रिय राजनीति में थे, पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी ने भी किया था फोन

नयी दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठतम सदस्य 106 वर्षीय नारायण उर्फ भूलई भाई से बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। इससे पहले नारायण ने सिंह से मुलाकात का समय मांगा था।

उत्तर प्रदेश सदन में मुलाकात के दौरान नारायण ने सिंह से कहा, ‘‘आपसे मिलकर मैं युवा और तरोताजा महसूस कर रहा हूं ।’’

भाजपा के वरिष्ठ सदस्य ने भावुक अंदाज में कहा कि यह भगवान कृष्ण के सुदामा से मिलने जैसा है। वह पार्टी और इसके पूर्ववर्ती संगठन जनसंघ से 70 वर्षों से जुड़े हुए हैं।

पूर्व विधायक नारायण जनसंघ के दिनों में सक्रिय राजनीति में थे। नारायण का सिंह से 1977 से जुड़ाव रहा है जब दोनों उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे और उन्होंने भाजपा के विचारकों दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भी काम किया है।

नारायण ने सिंह से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन जब रक्षा मंत्री को इस बारे में पता चला तो वह राष्ट्रीय राजधानी में स्थित उत्तर प्रदेश सदन गए और भाजपा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य से मुलाकात की। सिंह ने नारायण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें धोती-कुर्ता उपहार में दिया।

सिंह ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘विजयदशमी की पूर्व संध्या पर 106 वर्षीय नारायण जी ‘भूलई भाई’ से मुलाकात का सुखद अनुभव रहा, जो उत्तर प्रदेश में जनसंघ के विधायक थे और वर्तमान में देश में पार्टी के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। उनकी सादगी बहुत ही प्रेरक है। मैं मां दुर्गा से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले वर्ष अप्रैल में कोविड-19 महामारी की पहली लहर में भूलई भाई को फोन किया था और उनसे आशीर्वाद लिया था।

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित