लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित शिकायत प्रबंधन ऐप्लिकेशन की शुरुआत की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार में शिकायत निवारण में सुधार के लिए मंत्रालय और आईआईटी-कानपुर द्वारा विकसित एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-संचालित एप्लिकेशन की शुरुआत की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री को बताया गया कि यह एआई-संचालित एप्लिकेशन लोगों की शिकायतों को स्वचालित रूप से संभालेगा और उनका विश्लेषण करेगा और मानवीय हस्तक्षेप को कम करेगा, समय बचाएगा और उनके निपटारे में अधिक पारदर्शिता लाएगा।’’

उसने कहा कि एआई टूल में शिकायत की सामग्री को समझने और दोहराव या स्पैम को स्वचालित रूप से पहचानने की क्षमता है।

बयान में कहा गया है कि शिकायत के अर्थ के आधार पर, यह उन्हें तब भी वर्गीकृत कर सकता है जब ऐसी खोजों के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रमुख शब्द शिकायत में मौजूद नहीं होते हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘इसके मद्देनजर कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल) पर लाखों शिकायतें प्राप्त होती हैं, यह एप्लिकेशन शिकायतों की प्रकृति, भौगोलिक स्थिति को समझने के साथ ही शिकायतों को दूर करने के लिए प्रणालीगत सुधार के वास्ते किये जाने वाले नीतिगित बदलाव के बारे में भी मददगार होगा।’’

इस अवसर पर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए