लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने डीआरडीओ को लखनऊ में 600 बिस्तरों वाले दो कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: April 16, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को निर्देश दिया है कि लखनऊ में कोविड-19 के रोगियों के लिए वह 250 से 300 बिस्तरों वाले दो अस्पतालों का निर्माण करे। यह जानकारी शुक्रवार को सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि सिंह के निर्देश पर डीआरडीओ की एक टीम शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रही है।

सूत्रों ने बताया कि शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर मिशन मोड में इन अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक अस्पताल में 250 से 300 बिस्तर होंगे।

उत्तरप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 104 लोगों की मौत हो गई और 22,439 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 9480 हो गई जबकि कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7,66,360 पहुंच गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में एक हजार बिस्तरों वाले अस्थायी कोविड-19 अस्पताल बनाने के आदेश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं