लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम को 20वीं सदी की ‘अभूतपूर्व’ घटना बताया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 20वीं सदी की एक अभूतपूर्व घटना थी क्योंकि यह अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ एक "नैतिक लड़ाई" थी।

सिंह ने यहां बांग्लादेश उच्चायोग में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1971 की घटनाओं पर भारत की प्रतिक्रिया ‘‘मात्र राजकीय नीति के मामले से अधिक एक सभ्यता’’ को प्रतिबिंबित करती है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए, बांग्लादेश के साथ संबंध हमेशा विशेष होते हैं और यह एक रणनीतिक साझेदारी से आगे जाते हैं।

बांग्लादेश के सशस्त्र बल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 20वीं सदी के इतिहास में कई कारणों से एक अभूतपूर्व घटना थी। यह अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ एक नैतिक लड़ाई थी।’’

सिंह ने कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की भावना को युवा पीढ़ी, खासकर सशस्त्र बलों में शामिल होने वालों के दिमाग में जिंदा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘यह और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1971 में बांग्लादेश पर अनकहे अत्याचार और दुख लाने वाली ताकतें और जिन ताकतों के खिलाफ हमने अपना खून बहाया है, वे अभी खत्म नहीं हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश की रक्षा और सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करना भारत जारी रखना चाहता है। सिंह ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों की सुरक्षा और विकास संबंधी चिंताओं के प्रति बेहद संवेदनशील है और वह पड़ोसियों की ओर से पारस्परिक स्तर की संवेदनशीलता की उम्मीद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए