लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 साल पहले ली थी उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी लगभग 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने पिता को खोने वाले एक प्रतिभाशाली दलित युवा बृजेंद्र की शिक्षा की ज़िम्मेदारी ली थी। 20 साल बाद अब उसकी शादी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के उसके गाँव में हुई।

यह बात 2002 की है जब बृजेन्द्र ने आठवीं कक्षा की परीक्षा में टॉप किया था और तब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानने के बाद कि उसके पिता का निधन हो गया, उसकी शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली थी।

बृजेन्द्र की शादी में शिरकत करने पर खुशी जताते हुए सिंह ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी मैंने उठायी थी। वह बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर बना। आज उसी डा. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएँ दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है।

सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत संतोष और खुशी का क्षण था।’’

मंत्री के कार्यालय ने कहा कि पिछले दो दशकों में सिंह ने अपने बेटे की तरह लड़के की देखभाल की और उसकी शिक्षा तथा अन्य आवश्यकताओं में उसकी हर तरह से मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा