लाइव न्यूज़ :

राजनाथ ने रक्षा क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले पांच वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और नवोन्मेष के लिए करीब 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने के मकसद से करीब 300 स्टार्टअप, लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) और व्यक्तिगत अन्वेषकों को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए इस निधि का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह योजना सैन्य उपकरणों और हथियारों के आयात में कमी लाने और भारत को रक्षा विनिर्माण का केंद्र बनाने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले पांच वर्षों के लिए रक्षा उत्कृष्टता नवोन्मेष (आईडेक्स)-रक्षा नवोन्मेष संगठन (डीआईओ) के लिए 498.8 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।’’

इसने कहा कि आईडेक्स-डीआईओ का मुख्य उद्देश्य रक्षा तथा वैमानिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशीकरण है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगले पांच साल के लिए 498.8 करोड़ रुपये के बजट सहयोग वाली इस योजना का मकसद डीआईओ रूपरेखा के तहत करीब 300 स्टार्टअप/एमएसएमई/व्यक्तिगत अन्वेषकों और 20 साझेदार संगठनों को वित्तीय मदद मुहैया कराना है।’’

इसने कहा कि डीआईओ नवोन्मेषकों के लिए भारतीय रक्षा उत्पादन उद्यम के साथ बातचीत के माध्यम तैयार करने में मदद करेगा।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस योजना से भारतीय रक्षा और वैमानिकी क्षेत्र को कम समय में अपनी जरूरतों को पूरो करने के लिए नवीन, स्वदेशी और नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियां तेजी से विकसित करने में मदद मिलेगी।’’

पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने भारत को रक्षा उत्पादन का केंद्र बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं और कई पहलों की शुरुआत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे