लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के लिए राजनाथ, आदित्यनाथ ने ए. राजा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:03 IST

Open in App

चेन्नई, 31 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को द्रमुक नेता ए. राजा पर निशाना साधा। वहीं द्रमुक सांसद ने कहा कि उन पर ऐसी टिप्पणी करने का ‘गलत आरोप’ लग रहा है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजा पर परोक्ष रूप से निशाना साधा था। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को कांग्रेस और द्रमुक का ‘आउटडेटेड 2जी मिसाइल’ बताया था तथा कथित तौर पर पलानीस्वामी की मां का अपमान करने और तमिलनाडु की महिलाओं के खिलाफ बोलने के लिए राजा पर निशाना साधा था।

राजनाथ सिंह और आदित्यनाथ ने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोयंबटूर, उधगमंडलम और थल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। राजनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि राजा का बयान देश की सभी ‘‘माताओं और बहनों’’ का अपमान है।

इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से जारी नोटिस पर अपने अंतरिम स्पष्टीकरण में राजा ने कहा कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात नहीं कहा है या किसी भी महिला या मातृत्व का अपमान नहीं किया है।

राजा ने दलील दी है कि उनका भाषण आदर्श आचार संहिता या अन्य किसी कानून का उल्लंघन नहीं है।

भाजपा के सहयोगी दल अन्नाद्रमुक नेता पलानीस्वामी के समर्थन में बोलते हुए राजनाथ ने राजा पर जमकर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने (राजा) जो कुछ भी कहा उससे ना सिर्फ राज्य की महिलाओं का, बल्कि पूरे देश की ‘‘माताओं और बहनों’’ का अपमान हुआ है।

कोयंबटूर में एक रैली में आदित्यनाथ ने कांग्रेस और द्रमुक दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महिलाओं की रक्षा करने में असफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर