लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर की ‘बधाई दो’ जनवरी 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:03 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आगामी हास्य फिल्म ‘‘बधाई दो’’ देशभर में 2022 में गणतंत्र दिवस सप्ताहांत में रिलीज होगी।

इस फिल्म का प्रोडक्शन करने वाली जंगली पिक्चर्स के साथ ही राव और पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की।

जंगली पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘थिएटर तैयार..आप तैयार..तो हम भी तैयार...गणतंत्र दिवस सप्ताहांत 2022 को आ रहे हैं हम आपसे मिलने सिनेमाघरों में...तारीख याद रख लीजिए। और बधाई हो नहीं ‘बधाई दो’।’’

‘‘बधाई दो’’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘‘बधाई हो’’ का सीक्वल है। ‘बधाई हो’ में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, सुरेखा सीकरी, गजराव राव और नीना गुप्ता ने काम किया था।

‘बधाई दो’ का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया हैं। इस फिल्म की कहानी सुमन अधिकारी और अक्षत घिल्डियाल ने लिखी है। ‘बधाई दो’ राव और पेडनेकर की एक साथ पहली फिल्म है।

राव (36) ने इस फिल्म में पुलिसकर्मी जबकि 31 वर्षीय पेडनेकर ने पीटी शिक्षिका की भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं