लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:13 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

'हिट-द फर्स्ट केस' 2020 की तेलुगु हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी (राजकुमार राव) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक लापता महिला को ढूंढने की कोशिश करती है।

निर्माता भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़ के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। टी-सीरीज़ ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा की।

टी-सीरीज़ ने ट्वीट में कहा, “ भूषण कुमार और दिल राजू की रहस्यमयी एवं रोमांचकारी फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' के लिए तैयार हो जाएं। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।”

फिल्म का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह