राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:13 IST2021-11-20T15:13:20+5:302021-11-20T15:13:20+5:30

Rajkummar Rao and Sanya Malhotra starrer 'Hit-The First Case' to release in May 2022 | राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में होगी रिलीज

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में होगी रिलीज

मुंबई, 20 नवंबर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' मई 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

'हिट-द फर्स्ट केस' 2020 की तेलुगु हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी (राजकुमार राव) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक लापता महिला को ढूंढने की कोशिश करती है।

निर्माता भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़ के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। टी-सीरीज़ ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा की।

टी-सीरीज़ ने ट्वीट में कहा, “ भूषण कुमार और दिल राजू की रहस्यमयी एवं रोमांचकारी फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' के लिए तैयार हो जाएं। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।”

फिल्म का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajkummar Rao and Sanya Malhotra starrer 'Hit-The First Case' to release in May 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे