लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:56 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई कर ली।

वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ‘ऑफ-शोल्डर’ गाउन पहना था। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस

क्रिकेटYashasvi Jaiswal Record: वनडे क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, जानें

क्राइम अलर्टTamil Nadu News: सरकारी स्कूल के छात्रों की आपस में भिड़त, 12वीं के छात्र की मौत

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

क्रिकेटवनडे में सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर बल्लेबाजी क्रम को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता, कोच गौतम गंभीर बोले- अलग-अलग भूमिका निभा रहा वॉशिंगटन सुंदर

भारत अधिक खबरें

भारतजब आग लगी तो ‘डांस फ्लोर’ पर मौजूद थे 100 लोग?, प्रत्यक्षदर्शी बोले- हर कोई एक-दूसरे को बचा रहा था और यहां-वहां कूद रहे थे, वीडियो

भारतडांस फ्लोर पर लगी आग..., कुछ ही पलों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिरा, गोवा हादसे के चश्मदीद ने बताया

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Club Fire: नाइट क्लब अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई, 4 पर्यटकों समेत 14 कर्मचारियों की मौत

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा